जौनपुर। लोहिंदा में हुई हत्या के आरोप में पुन: तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने व विवेचना कर रहे दरोगा हिटलर खान को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को सुजानगंज थाने का घेराव किया गया।
महाराजगंज के ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। बदलापुर सीओ शुभम तोदी के आश्वाशन के बाद धरना खत्म हुआ।
मालूम हो कि सात मार्च को लोहिंदा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिसमे एक पक्ष के कमाल हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद शनि सिंह ,सुजीत सिंह और तूफानी सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। 30 मार्च को पुन: मृतक कमाल हुसैन के पुत्र सरफराज के तहरीर पर संजू शर्मा, मनोज सिंह और वीरेंद्र सिंह तथा दो तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया।शनिवार को विनय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र से काफी संख्या में लोग थाने पर एकत्र हो गए और धारा में बदलाव करने और निर्दोषों को मुक्त करने और थाने के दरोगा हिटलर खान स्थानांतरण करने की मांग करने लगे। इस मौके पर महाराजगंज के मंडल अध्यक्ष भाजपा लवकुश सिंह,महामंत्री सिद्धार्थ सिंह,अंकित सिंह मुकुंद सिंह समेत तमाम लोग रहे। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें