जौनपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आने पर दुकान को निलंबित किया गया था। अब दुकान को निरस्त कर दिया गया है। आपूर्ति के विभाग के अनुसार डीएसओ संतोष विक्रम शाही ने ग्राम पंचायत सरायगुंजा के कोटेदार सुचित्रा मौर्या के कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया है।
कोटेदार के खिलाफ कार्ड धारकों में खाद्यान्न वितरण करते समय घटतौली का आरोप था। कार्ड धारकों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी तथा एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए की थीं। शिकायती पत्र की जांच पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी को सौंपी गई थी। विजय साहनी की रिपोर्ट पर यह दुकान निलंबित कर दी गई थी।
पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में दिक्कत न होने पाए इसके लिए दुकान पड़ोस के कोटेदार ग्राम बनगांव पट्टी से संबद्ध कर दी गई है। इसी क्रम में तीन अन्य दुकानों पर दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इन कोटेदारों पर आरोप है कि गोदाम के पास स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, साइन बोर्ड नहीं लगाए थे। अंत्योदय की सूची व स्टॉक रजिस्टर भी सार्वजनिक नहीं किया गया था। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें