भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन एक मई को

भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन एक मई को

जौनपुर। निकाय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। हालांकि अभी कोई प्रोटोकाल नहीं आया है। बृहस्पतिवार की शाम को अधिकारियों ने दो संभावित स्थलों पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल को देखा।

इन दोनों में से कोई एक स्थल सीएम के कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया जाएगा। जिले के सभी 12 निकायों में चार मई को मतदान होना है। सभी निकायों में भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है। यहां भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा होनी है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जौनपुर शहर में ही होना है। इसके लिए वीआरपी इंटर कॉलेज या टीडी कॉलेज को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। हालांकि अभी दोनों स्थल फाइनल नहीं किए गए हैं। भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि एक मई को कार्यक्रम प्रस्तावित है।

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक मई को कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी प्रोटोकाल नहीं आया है। दो स्थानों को देखा जा रहा है। उसी में से एक को फाइनल किया जाएगा। साभार ए यू।

सीएम योगी आदित्यनाथ, फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने