संभल । जिले में एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद के अपहरण और मरने का नाटक रच डाला। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वीडियो के वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथ देने वाले दोस्त फरार चल रहा था जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
ये मामला असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव का है। 23 अप्रैल की शाम वसीम घर से निकला लेकिन देर रात कर वापस नहीं आया। इसी बीच उसके परिजनों को एक वीडियो मिला। जिसमें वसीम के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बोरे में बंद था और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी को लगा की वसीम की हत्या हो गई है। हालांकि सोमवार की दोपहर पुलिस ने वसीम और मंगलवार को उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान वसीम ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवती के साथ प्रेम प्रंसंग चल रहा था। इस बीच लड़की की शादी कही और तय हो गई। 24 अप्रैल को बारात आनी थी। इससे पहले वसीम ने अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए उसने खुद के अपहरण के बाद हत्या की झुठी कहानी रच डाली। इस प्लान में उसके एक दोस्त ने भी मदद की। वसीम ने रस्सी से खुद को बांधवा दिया और मुंह पर लाल रंग लगा लिया। जिससे देखने वाले लोगों को खून लगे। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें