दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों मे,बिकनी गर्ल के बाद लिप लॉक करते दिखे कपल,देखे विडियो

दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों मे,बिकनी गर्ल के बाद लिप लॉक करते दिखे कपल,देखे विडियो

दिल्ली। दिल्ली मेट्रो इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। एक के बाद एक कई मेट्रो से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। कभी कोई इसमें लड़ते हुए नजर आता है, तो कभी कोई अतरंगी कपड़े पहन कर चढ़ जाता है।

अब इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल खड़े होकर लिप लॉक करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भड़कते हुए अपने रिएक्शन देते दिख रहे हैं।

क्या है इस वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल चलती मेट्रो में सरेआम रोमांस करते नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पोल के पास खड़े होकर बिना आसपास के यात्रियों की परवाह किए लिप लॉक कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो पूरी भरी हुई है, ऐसे में लोग इन्हें देख कर शर्म से अपनी आंख को नीचे कर लेते हैं। परन्तु इससे उस कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली मेट्रो का है, लेकिन अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कब और कहां का है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। ट्विटर पर Virendra Tiwari नाम के एक शख्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि अपने बच्चों को कम से कम इतना तो सिखाएं कि उन्हें कौन सा काम कहां करना चाहिए। गन्दगी फैला के रखा हुआ है ऐसे लोगों ने। वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है और वहीं कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि गलती इनके माता-पिता की है और वहा बैठे लोगों की भी। दिल्ली मेट्रो के पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की बिकिनी पहनकर मेट्रो में बैठी हुई थी। वहीं कभी इसमें लोग सीट के लिए लड़ते हुए भी नजर आ जाते हैं। साभार हरी भूमि।

देखिए विडियो 👇 cedit मनोज सिंह

https://twitter.com/manojkrs29/status/1642934051836399616?t=66Q_7N09bOIsqCXyWG-Xyw&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने