जौनपुर। मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव के घर पर हुए विवाद व अभद्रता की जांच की सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है। इस प्रकरण में पुलिस ने स्पष्ट जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की मांग विधायक से की है।
अभी तक विधायक ने फुटेज नहीं दिया है।
सोमवार को दिन में सपा जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल व सपा के मछलीशहर विधायक, मुंगरा बादशाहपुर विधायक ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व एडिशनल एसपी से की थी।
कहा कि नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर में विधायक लकी यादव का आवास है। वहां रविवार की रात में नाली बनाने के लिए निशान लगाने गए दो जेई व एक ठेकेदार को बंधक बनाने का विधायक पर आरोप लगाया गया है। मौके पर छुड़ाने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बल प्रयोग करके सभी को बाहर निकाला। विधायक ने बंधक बनाने की बात से इन्कार करते हुए पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। विधायक ने एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि पुलिस ने उनका कालर पकड़कर खींचा है।
सपा जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल, मछलीशहर विधायक डा.रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव आदि ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन देकर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले की जांच एएसपी सिटी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अब पुलिस जांच के लिए विधायक लकी यादव से सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है।
जौनपुर। ओलंदगंज स्थित विधायक लकी यादव के आवास का मास्टर प्लान कार्यालय में नक्शा स्वीकृत होने की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के अनुसार, फाइलों को खंगाला जा रहा है। कयास है कि भवन 15 वर्ष पहले बनाया गया है। वर्तमान में यह क्षेत्र वर्ष 2021 से ग्रीनलैंड एरिया में शामिल किया गया है।
विधायक लकी यादव से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। वीडियो के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच होने के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें