सोशल मीडिया पर एक महिला बनी चर्चा का विषय, एक नही दो-दो पति साथ बेहद खुश है ये महिला, तीसरे की भी हो सकती है एंट्री

सोशल मीडिया पर एक महिला बनी चर्चा का विषय, एक नही दो-दो पति साथ बेहद खुश है ये महिला, तीसरे की भी हो सकती है एंट्री

अजब गजब। मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें वायरल होती हैं, जो आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इन दिनों एक ऐसी महिला की चर्चा है, जो होने दो पति के साथ रह रही हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है।

ब्राजील की रहने वाली 27 साल की महिला दो पति के साथ रहती हैं और इसके साथ उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में एक और पति की एंट्री कर सकती है। महिला ने बताया कि वह पॉलीएंड्री रिलेशनशिप (एक महिला का एक से अधिक पति होना) में बेहद खुश हैं।

जानिए महिला और उसके पति की उम्र

ब्राजील की रहने वाली 27 साल की महिला का नाम लैरी इंग्रिड है और वह सोशल मीडिया स्टार है। उसे सोशल मीडिया पर लोग लैरिसा के नाम से भी जानते हैं और वह इंस्टाग्राम में खूब एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं, लैरिसा के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोवर्स हैं। लैरिसा के पहले पति इटालो सिलवा 25 साल के हैं और दूसरे पति जोआओ विक्टर, जो कि 18 साल के हैं। लैरिसा सोशल मीडिया पर रोजमर्रा से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, लैरिसा ने दो पति होने के बारे में बताया कि 8 साल पहले वह इटालो सिलवा से मिली थीं। सिलवा ने ही उन्हें सलाह दी थी कि वह अपनी लव लाइफ में किसी दूसरे को ले आएं। पति की सलाह के बाद लैरिसा ने अपने बचपन के दोस्त विक्टर को चुन लिया। अब वह दोनों पतियों के साथ बेहद खुश रहती हैं। इसके साथ लैरिसा ने बताया कि पहले विक्टर को सिलवा के साथ रहने में हिचकिचाहट होती थी लेकिन बाद में तीनों अच्छे से साथ में रहने लगे। साभार जनसत्ता।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने