जौनपुर। धनंजय सिंह के इशारे पर पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाकर जान देने की धमकी देने वाले भाजपा नेता भोपाल सिंह भोले ने शनिवार दोपहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत अब खतरे से बाहर बताई गई।
भाजपा नेता के जहर खाकर जान देने की कोशिश की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप। अस्पताल में पुलिस व प्रशासन के लोगों के साथ मीडिया का जमावड़ा लग गया। बता दें कि सिकरारा थाना क्षेत्र के सुरूवारपट्टी गांव निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री भोपाल सिंह भोले बीते रविवार को आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद तिराहे के समीप सड़क दुर्घटना में मृत बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनमऊ की मंगता बस्ती के युवक सुजीत कुमार व शिवजीत के परिजनों के साथ मुआवजे व ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनमऊ के समीप हाइवे जाम करा दिए थे।
पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर पुलिस पहले ही काफी सतर्क थी। जाम की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। पहले भाजपा नेता व मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन भाजपा नेता और मौके पर मौजूद भीड़ द्वारा पुलिस से हाथापाई व पथराव किया गया। इस पर पुलिस ने बल का प्रयोग कर जाम हटवा दिया और जाम लगाने वाले भाजपा नेता सहित 100 से अधिक लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश डालनी शुरू हुई। दबिश के चलते पुलिस भोपाल के घर पहुंचकर गिरफ्तारी का दबाव बनाया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए भोपाल सिंह पार्टी के जिले से प्रदेश स्तर के नेताओं के यहाँ जाकर बक्शा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह पर पूर्व सांसद के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। काम बनता न देख भाजपा नेता ने शुक्रवार को अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो में भाजपा नेता भोपाल सिंह ने पूर्व सांसद पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
पुलिस ने भाजपा नेता समेत कई लोगों पर दर्ज किया था मुकदमा
पुलिस ने भाजपा नेता भोला समेत 30 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को शांतिभंग में चालान कर दिया। इन लोगों पर पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, बलवा करने और 7 सीएलए ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। भाजपा नेता भोला का आरोप है कि गिरफ्तारी के नाम पर पुलिस ने धनंजय सिंह के इशारे पर घरों में घुसकर तांडव मचाया है।
रात तीन बजे घर में घुसकर पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को पीटा
भाजपा नेता भोला ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में भाजपा नेता ने कहा था कि एसओ त्रिवेणी सिंह ने रात तीन बजे घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों को भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घर में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। उनका नमकीन का कारखाना जला दिया। आरोप लगाया कि ट्रक वालों को बचाने और धनंजय सिंह के इशारे पर यह सब किया गया। भोला ने वीडियो जारी कर कहा कि यह लोग नहीं चाहते कि हम भाजपा के कार्यकर्ता रहे। यह चाहते हैं कि हम धनंजय सिंह के पैरों पर सिर रख दें। उन्होंने कहा था कि धनंजय सिंह एसओ को पैसा देकर मुझे अपने पैरों पर गिराना चाहता है। कहा कि हमारे खून में भाजपा है। हम मर जाएंगे लेकिन धनंजय सिंह जैसे माफियाओं के कदमों में नहीं गिरेंगे। साभार एचटी।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/SatishK11281623/status/1659849539040292864?t=WlGvwUHn61ZgXSiwyFutDg&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें