पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति का चढ़ा पारा,किया ये हाल...

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति का चढ़ा पारा,किया ये हाल...

चित्रकुट। जिले में घर में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने दोनों को लोहे की राॅड से लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कर्वी कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह सोमवार को भीठी मझीवां थाना बिसंडा बांदा में रिश्तेदार के यहां गया था। शनिवार की सुबह घर में लौटा।

उसने घर के पास एक युवक को पत्नी के साथ देखा। वह अंदर गया तो युवक नहीं दिखा। पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि कोई नहीं है। पत्नी से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर वह घर के दूसरे कमरे की ओर गया तो घर के अंदर कंडे के ढेर (उपले) में अचानक कंडा गिरा तो पति को शक हुआ। इस दौरान वहां से एक युवक निकला और भागने लगा। इस पर पति ने पत्नी और प्रेमी को कमरा बंद कर पकड़ लिया और लोहे की राॅड से सिर पर वार कर दिया।

इससे दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पति ने बताया कि पत्नी का प्रेमी से वर्ष 2019 से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों को समझाया भी गया था। इसके बाद भी नहीं माने। आज रंगेहाथ पकड़ने जाने पर इन्हें सबक सिखाया है। इस संबंध में कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने