जौनपुर। मीरगंज थाना के लासा गांव में शनिवार को अपरान्ह दो बजे अज्ञात कारणों से पशुशाला में आग लग गयी। इसमें तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गयी। जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
पास पड़ोस के लोगों की कड़ी मेहनत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहंुची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हो चुका था।
पंवारा थाना क्षेत्र के लासा निवासी महंथराज दुबे के पशुशाला में दोपहर दो बजे अचानक रहस्यमय ढंग से आग लग गयी। आग के बेकाबू होने पर परिजनों की नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। तेज आवाज व ऊंची लपटों को देख आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। किन्तु जब तक आग पर काबू पाते तब तक पशुशाला बुरी तरह से जल कर राख हो गया। जिसमे बंधी एक गाय, एक बछिया व एक भैंस तड़प तड़प कर मौत के मुंह में जा चुके थे। वहीं दो अन्य छोटे मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे मवेशियों का इलाज कराया जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पीड़ित महंथराज ने बताया कि करीब 20 कुंतल गेंहू समेत अन्य सामान समेत लगभग दो लाख से अधिक नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मीयो को सूचना दे दी गयी है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें