शादी से पहले दुल्हन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने की कर रही थी कोशिश,ड्राइवर बनकर आया था प्रेमी फिर हुआ ये...

शादी से पहले दुल्हन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने की कर रही थी कोशिश,ड्राइवर बनकर आया था प्रेमी फिर हुआ ये...

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। लड़की अपने गैंग के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान पकड़ी गई। साथ में उसके सात-आठ साथी भी साथ आए थे। कुछ जने भाग निकले। दुल्हन, उसका बॉयफ्रेंड सहित तीन जने लोगों के हत्थे चढ़ गए। सूचना पर मौके पर थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचे और तीनों को डिटेन कर लिया । परिवार ने रिपोर्ट थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

चित्तौड़ के ढूंचा बाजार निवासी राजेंद्र (28) पुत्र सुरेश चपलोत की शादी अंकिता जैन उर्फ ट्विंकल (25) के साथ शनिवार को होनी थी। राजेंद्र और अंकिता जैन का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था। अपने आप को अंकिता जैन ने गरीब परिवार का बताया था। इसीलिए दुल्हन और उसके परिवार को चित्तौड़गढ़ शादी के लिए बुलाया गया। यहीं फेरे होने थे। अंकिता सात-आठ जनों के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंची। इसमें उसके साथ उसका बॉयफ्रेंड झालावाड़ निवासी बबलू उर्फ साजिद खान (26) पुत्र अब्दुल रहमान भी ड्राइवर बनकर आया था। जैन परिवार का अंकिता और उसके परिवार को डेढ़ लाख रुपए दिए।

बॉयफ्रेंड को एक ही कमरे में रखने की बात पर अड़ी दुल्हन

दुल्हन और उसका परिवार बीते दो-तीन दिनों से यही चित्तौड़गढ़ में हैं। राजेंद्र और ट्विंकल की शादी के हल्दी, मेहंदी के समारोह भी हो चुके थे। बस फेरे और रिसेप्शन का आयोजन बाकी था। बीती रात जब राजेंद्र चपलोत के परिवार ने सबके सोने की अलग-अलग व्यवस्था की तो दुल्हन अंकिता जैन अपने बॉयफ्रेंड को एक ही कमरे में रहने की बात पर अड़ गई। इस बात पर राजेंद्र के परिवार वालों ने आपत्ति जताई और कहा कि वह एक ही रूम में नहीं रह सकते। उसके लिए दूसरी व्यवस्था की गई, लेकिन अंकिता नहीं मान रही थी। ऐसे में राजेंद्र के परिवार को शक हुआ। हालांकि मामला रात को खत्म हो गया था।

भागने की कर रहे थे कोशिश, पकड़े गए

आधी रात को सभी आरोपी अपने अपने बैग लेकर दो गाड़ियों में बैठकर भागने लगे। इतने में दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने रोकने की कोशिश की। एक गाड़ी तो निकल गई और इसमें दुल्हन का पिता भी था। पिता के पास ही रुपए थे। लेकिन दूसरी गाड़ी में बैठे अंकिता जैन पुत्री राजेश जैन, उसकी मां सीमा जैन और बॉयफ्रेंड बबलू पकड़े गए। भीड़ ने उनकी पिटाई भी कर दी। अंकिता ने इस बात को स्वीकार किया कि उसका असली नाम ट्विंकल है और वह क्रिश्चियन है। वह झालावाड़ की रहने वाली है।

दो-तीन दिन में भागने की प्लानिंग थी

उसने बताया कि यह शादी नकली है और 2 दिन बाद वह वैसे भी भाग जाती। साथ में ड्राइवर बन कर आया साजिद खान उसका बॉयफ्रेंड है। उसने अपने आप को जैन बता कर नकली डाक्यूमेंट्स रेडी किए। साथ ही और दलाल के जरिए अपना रिश्ता पक्का करवाया। दूल्हे पक्ष ने तुरंत इसकी जानकारी कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह राणावत को दी। मौके पर थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचे। इस मामले में कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों को डिटेन कर लिया। वही, जानकारी में आया कि ट्विंकल की पहले भी एक शादी हो चुकी है। साभार डीबी।

दूल्हा एवं लुटेरी दुल्हन,फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने