जौनपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग तेजी से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कोई सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित है तो किसी को सांस फूलने की समस्या है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 807 लोग इलाज के लिए पहुंचे।
सर्वर फेल होने से 352 लोग ही ऑनलाइन पर्ची निकाल सके। 455 लोगों की मैनुअली पर्ची बनाई गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के कारण डायरिया, सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई। मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें