आजमगढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि परविन्द चौहान पुत्र गामा चौहान साकिन जाफरपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ वादिनी को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर वादिनी से लगभग 02 साल तक बतौर पत्नी की तरह रखा तथा वादिनी के साथ शहवास भी किया जब वादिनी द्वारा शादी के लिए कहा तो उक्त परविन्द शादी करने से मुकर गया और बोला नही करेगे, तुम्हे जो करना है करो। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 208/23 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना प्रचलित की गयी।
दौरान विवेचना अभियुक्त का वास्तविक नाम व पता प्रवीन चौहान पुत्र गामा चौहान साकिन जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ ज्ञात हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 27.05.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त प्रवीन चौहान पुत्र गामा चौहान साकिन जाफरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को जाफरपुर बाजार से समय करीब 09:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 208/23 धारा 376 भादवि थाना मेंहनगर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम – अभियुक्त अभि0 प्रवीन चौहान पुत्र गामा चौहान साकिन जाफरपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ़.
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
का0 हिमांशु गिरी
का0 उमेश सिंह
का0 मनीष सिह
म0का0 प्रतिभा देवी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें