जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के विश्वपालपुर बरईपार निवासी सूबेदार सिंह (48) का कंधा उतरने की शिकायत पर परिजन सोमवार की भोर में उन्हें एक निजी हॉस्पिटल ले गए।
डॉक्टर ने जैसे ही दर्द का इंजेक्शन लगाया, उनकी मौत हो गयी। यह देख परिजनों ने हंगामा कर दिया। हालात खराब होता देख डॉक्टर समेत अस्पताल के सभी स्टाफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह पहुंच गए। रंजन सिंह और परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से उसकी मौत हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर परिजनों को कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साभार एचटी।
देखिए वीडियो 👇 साभार अजय राय
https://twitter.com/kashikirai/status/1663098026578305024?t=HhyYi6JM3TjNSnR6_RiNLg&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें