मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने किया कुर्क

मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने किया कुर्क

लखनऊ। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति ईकाई ने पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को को कुर्क कर लिया। गाजीपुर शहर के कपूरपुर में 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर यह जमीन मुख्तार से जुड़े गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर थी।

आयकर विभाग की टीम ने दोपहर में मुनादी कर संपत्ति को कुर्क कराया। एलान किया कि इस संपत्ति क्रय-विक्रय या स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली की पुलिस भी थी।

आयकर विभाग के अधिकारी अभिषेक सहाय की अगुवाई में टीम गुरुवार सुबह गाजीपुर पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेकर करीब दो बजे पूरी टीम कपूरपुर स्थित गणेश दत्त मिश्रा की अचल संपत्ति को कुर्क करने पहुंची। वहां नोटिस लगाने के साथ ही मुनादी और कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई।

मुख्तार की 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिह्नितवहीं, आयकर विभाग की ओर से मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। माना जा रहा है कि अब तक करीब 20 करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने कुर्क की है। आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की करीब 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिह्नित किया गया है। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने