दस माह पूर्व घर में सोते समय गायब किशोरी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

दस माह पूर्व घर में सोते समय गायब किशोरी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। दस माह पूर्व घर में सोते समय किशोरी के गायब होने के मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पिता व पुत्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि दस माह पूर्व वह अपने मायके रामगढ़ गयी थी, जहां पड़ोस का रहने वाला राहुल ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की, उसने विरोध किया तो उसने देख लेने की धमकी दी। विवाद होता देख वह अपने घर वापस आ गयी, जून माह में एक दिन वह अपने पुत्री के साथ सोई थी, सुबह उठकर देखा तो पुत्री नहीं मिली। खोजबीन के बाद जब वह नही मिली तो उसे राहुल की धमकी की याद आयी। वह मायके में पंहुची तो देखा कि राहुल भी अपने घर से गायब है। राहुल की मां सुशीला देवी व पिता राजेश विनती करने लगे कि वह कोई कार्रवाई न कराए। उनकी पुत्री को खोजकर वह लोग ला देंगे। समय बीतता गया, इस बीच राहुल के माता पिता विनती करने लगे। महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुवी और न्याय की गुहार लगाई, सुनवाई न होने पर वह राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली पंहुच गयी, आयोग के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पिता राजेश व पुत्र राहुल निवासी रामगढ़ थाना चन्दवक के खिलाफ अपहरण व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। साभार एचटी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने