विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बघरी गांव निवासी सर्वदेव राम ने बताया कि पुत्री पूनम (24) का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के उमरगंज गांव निवासी हेमंत कुमार के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पुत्री को उसका पति हेमंत कुमार, ससुर दिनेश राम, सास प्रेमा देवी, देवर अवनाथ, विकास और ननद ज्योति प्रतिदिन चार पहिया वाहन और पांच लाख नगदी के लिए प्रताड़ित करते थे। कहने के बावजूद भी पुत्री की विदाई नहीं कर रहे थे और चार पहिया वाहन और नकदी देने के बाद विदाई की बात पर अड़े थे। बीते 11 मई की सुबह 10 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि पुत्री की तबीयत खराब है और उसे एंबुलेंस से वाराणसी ले जाया जा रहा है।

जब परिजनों के साथ वाराणसी पहुंचा तो वहां पुत्री मृत अवस्था में पड़ी थी। इधर मायके पक्ष के लोग सुबह शव लेकर कोतवाली आए। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता सर्वदेव की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने