संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली लाश

जौनपुर। सरायख्वजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए पायी गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके से आए लड़की के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोप के आधार पर कार्रवाई में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज कुरनी निवासी रामदुलार प्रजापति की पुत्री नीतू प्रजापति का विवाह15 वर्ष पहले जेठपुरा निवासी राममिलन से हुआ था। दोनों से 2 पुत्र एक पुत्री भी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सास बहू में नोकझोंक होती रहती थी। अचानक गुरुवार की रात नीतू की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली।

जानकारी होते ही ससुराल पक्ष ने नीतू के मायके वालों को खबर दी और लाश पंखे से नीचे उतार लिया। उधर मायके पक्ष के लोग भोर में घटनास्थल पर पहुंच गए। देखा कि लाश जमीन पर रखी गयी है। पिता रामदुलार व भाई दलसिंगार प्रजापति के आरोप के मुताबिक शरीर पर व गले में चोट के निशान हैं। मृतका के भाई दलसिगार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाने का लगता है। जबकि मृतका के भाई ने पति राममिलन, सास प्यारी देवी,ससूर छोटेलाल ,देवर नखङू के ऊपर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया। राममिलन का कहना है कि उसने किसी नाराजगी के चलते फांसी लगाई है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जो होगा उचित कार्रवाई की जाएगी। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने