रीयल सिंघम,आग से लोगों को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए दरोगा, तीन महिलाओं समेत चार की बचाई जान,देखे वीडियो

रीयल सिंघम,आग से लोगों को बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए दरोगा, तीन महिलाओं समेत चार की बचाई जान,देखे वीडियो

कानपुर । जिले में एक दरोगा लोगों को आग से बचाने के लिए सिंघम बन गया। उसने अपनी जान खतरे में डालकर तीन महिलाओं समेत चार लोगों की जान बचाई।

इस दौरान दरोगा की दिलेरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह सिंघम स्टाइल में तीसरी मंजिल के छज्जे पर लटक कर अपने जूते की हील से मकान की खिड़कियों के शीशे तोड़ रहा है।

यह आग सोमवार की दोपहर कानपुर के नौघड़ा स्थित माली गली में लगी थी। जिस मकान में आग लगी थी वह विकास मिश्रा का था। मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर तीन महिलाओं समेत 4 लोग फंसे हुए थे। आग की जानकारी पर बादशाहीनाका पुलिस सबसे पहले पहुंची। दिलेरी दिखाने वाले दरोगा को जैसे लोगों के फंसे होने की जानकारी हुई वह ऐक्शन में आ गए। जान हथेली पर लेकर मकान की दीवाल पर चढ़े और वेंटिलेशन के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

दरोगा का नाम अंकित कुमार खटाना है। फिलहाल वह लोहा मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज हैं। अंकित खटाना अपनी रौबदार कद काठी और अंदाज़ के लिए क्षेत्र में सिंघम स्टाइल वाले दरोगा के रूप में जाने जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दरोगा की इस बहादुरी का वीडियो बना लिया। पीडि़तों ने जान बचाने के लिए जहां दरोगा का शुक्रिया अदा किया वहीं आम लोग भी खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। साभार एचटी।

देखिए वीडियो 👇

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1658401975870926849?t=DQVbWpWMzn1NFKf98rjsIg&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने