पटना। जिले में एक हिंदू लड़का एक मुस्लिम लड़की के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जिसके बाद कुछ मुस्लिम लड़कों ने उसकी बाइक रोक दी औऱ उसके साथ बदसलूकी की। इसके बाद उन्होंने लड़की को बाइक से उतरने का कहा और लड़के को सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी पिटाई कर दी।
इस दौरान वे लड़के से अनाप-शनाप बोल रहे थे।
वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घुमाते हो. इतना ही नहीं उन्होंने सारी घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पीड़ित लड़के का नाम सागर कुमार मिश्रा है और लड़की उसकी क्लासमेट है। मामला पटना के पीरबहोर पटना मार्केट का है।
लड़की को बाइक से उतरने को कहा
सागर कुमार मिश्रा अपनी मुस्लिम दोस्त के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ मुस्लिम लड़कों ने उसे पटना मार्केट में रोक लिया। लड़का कुछ समझता उससे पहले ही उन्होंने लड़की को उतरकर साइड में जाने को कहा। वे लड़के के साथ बदसलूकी करने लगे। इसके बाद उन्होंने लड़के को बुरा तरह पीट दिया।
लड़का सॉरी-सॉरी कहता रहा वे पीटते रहे
लड़की ने जब अपने दोस्त के पीटे जाने के विरोध किया तो लड़कों ने उसे घर जाने को कहा और सागर कुमार मिश्रा को पिटने लगे। इस दौरान वह कह रहे थे कि हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घुमाते हो.इस दौरान लड़का उनसे सॉरी-सॉरी बोलता रहा मगर उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। वे लड़के को लगातार पीटते रहे।
पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
इस घटना का वीडियो वायरल हो गया मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि वीडियो में गाड़ी का नंबर और पिटाई करने वाले आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़का चाहे तो शिकायत दर्ज करा सकता है। फिलहाल आरोपी लड़कों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
देखे वायरल वीडियो👇
https://twitter.com/Theintrepid_/status/1658168463062630402?t=cCS-4haFGAuDKV54Irp10A&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें