आजमगढ़। बरदह थानाक्षेत्र के एक गांव रिश्तेदारी में आई 11 वर्ष की बच्ची का अर्धनग्न शव बृहस्पतिवार की सुबह उदंती नदी के किनारे मिला। बच्ची के सिर, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर एसपी पहुंचे और जानकारी ली। मेंहनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की ससुराल बरदह थानाक्षेत्र में है। ससुराल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वह व्यक्ति पत्नी, दो पुत्रों व दो पुत्रियों के साथ गया था। सुसराल में बुधवार को हल्दी का कार्यक्रम था तो गांव में एक अन्य व्यक्ति के यहां बरात आई थी। देर रात तक तक गांव में नाच-गाना हुआ। इसमें ससुराल आए व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री भी शामिल हुई थी। देर रात लोग सोने के लिए जाने लगे तो पुत्री नदारद मिली। इस पर परिजन खोज करने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह पुत्री का अर्धनग्न शव उदंती नदी के किनारे मिला। उसके सिर, हाथ-पैर में नुकीली चीज से चोट के निशान थे। सूचना पर सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी पहुंच गए। कुछ ही देर में एसपी अनुराग आर्य भी डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे और जांच की।
बच्ची का शव नदी किनारे मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। गांव में बुधवार को आई बरात में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए टीम बना दी गई है। - अनुराग आर्य, एसपी।। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें