सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बिना नक्शा के कराएं जा रहे निर्माण को गिराया गया

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बिना नक्शा के कराएं जा रहे निर्माण को गिराया गया

जौनपुर। नगर में बिना नक्शा के निर्माण करा रहे भवन के ऊपरी हिस्से को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। इससे बिना नक्शा के निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप है।

साथ ही जर्जर मकान में रह रहे लोगों को आवास खाली करने का निर्देश भी दिया।
सद्भावना पुल के समीप संरक्षित क्षेत्र में रामअवध निषाद की तरफ से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नक्शा विनियमित क्षेत्र से नहीं पास था। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने पहुंचकर निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया।

इसके अलावा उन्होंने जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर जर्जर मकान में रहने वाले लोगों को निर्देश दिया कि मकान को तीन दिन के अंदर खाली कर दें अन्यथा कोई अनहोनी होगी तो उसके जिम्मेदार रहने वाले स्वयं होंगे। इस दौरान जर्जर मकान को गिराने को लेकर चेतावनी दी। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी भी जर्जर मकान में स्वामित्व का विवाद भी चल रहा है और आसपास के लोगों द्वारा शिकायती पत्र दे दिया गया कि जर्जर मकान से उनको खतरा है तो आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए गिरवा दिया जाएगा। साथ ही अधिक संख्या में लोग नक्शा बनाने के बाद ही निर्माण कार्य करें। साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने