आजमगढ़ । जिले के बिलरियागंज में किशोरी को अगवा कर रेप करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। परिजन के अनुसार लड़की अपने घर लौट रही थी उसी समय गांव के ही कुछ लोगों ने घर पहुंचाने का झांसा देकर उसे रोक लिया गया। उसके बाद उसे रिश्तेदार के घर लेकर चले गए। वहीं पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़िता की मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अकबरपुर से पकड़े गए दोनों आरोपी
मामले की विवेचना कर रहे बिलरियागंज थाने के प्रभारी ब्रहमदीन पांडेय ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों मनोज सरोज और संतलाल सरोज की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को अकबरपुर से हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साभार डीबी।
![]() |
पकड़े गए आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें