जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में गुरुवार की रात विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मालूम हो कि उक्त गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमिला सरोज पत्नी सुभाष सरोज गुरुवार की रात कमरे में सोने गयी।
तो देखी कि बच्चे सो रहे थे। कमरे की लाइट बन्द थी। इस दौरान बोर्ड में तार लगाने लगी। नंगा तार होने के कारण उसमें करेंट प्रवाहित होने लगा। जिसकी चपेट में आते ही महिला जमीन पर गिरकर तडपने लगी। आवाज सुनकर परिजन कमरे में आये तो महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग एकत्र हो गए। मृतका के मायके बटनहित में भी सूचना दी गयी। मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का पति सन्तोष कबाडी व मजदूरी का काम कर जीवन यापन करता है।मृतका के तीन बच्चे,दो बेटे अर्जुन,अभिषेक व एक बेटी आस्था का रो रोकर बुरा हाल था। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें