जौनपुर। क्षेत्र के सलाउद्दीनपुर गांव में पिटाई से घायल विवाहिता की गुरुवार की रात इलाज के दौरान जौनपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने आरोप लगाया।
जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी साहिना (36) का विवाह तीन साल पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाउद्दीनपुर गांव निवासी नौशाद के साथ हुआ था। विवाहिता के भाई आरिफ ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। 28 मई को ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वह बहन के घर पहुंचा। इस दौरान वह अचेत पड़ी मिली। उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। आरिफ ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष दीदारगंज अनुराग कुमार ने बताया कि पति, सास, ससुर, ननद सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें