जौनपुर। सामाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. अवध नाथ पाल ने जिला संगठन के 51 सदस्यों की सूची जारी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर जारी की गई सूची में विभिन्न पदों के पदाधिकारी भी हैं।
सूची के अनुसार, हीरालाल विश्वकर्मा, संजय राजभर, राजेन्द्र प्रसाद यादव (टाइगर), श्रवण कुमार जायसवाल, राजमूर्ति सरोज, इरशाद मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष, अखंड प्रताप यादव को जिला महासचिव, मेवालाल गौतम को जिला कोषाध्यक्ष, अनिल दुबे, राजेंद्र यादव, गामा सोनकर, गजराज यादव, विजय दत्त मौर्य, नंदलाल यादव, भगौती सरोज, अखिलेश यादव, राजदेव पाल, सत्यनारायण यादव, रामलाल पाल, राहुल यादव, जगदीश मौर्य, डाॅ. जंग बहादुर यादव, रत्नाकर चौबे, अखिलेश यादव (हटिया), रमापति पटेल, डा. विनोद शर्मा को जिला सचिव सहित 24 जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। साभार ए यू।
![]() |
डाक्टर. अवधनाथ पाल,सपा जिलाध्यक्ष |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें