ब्रेन स्ट्रोक के बाद महिला को डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित,जब ताबूत खुला तो उड़ गए सबके होश,देखे वीडियो

ब्रेन स्ट्रोक के बाद महिला को डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित,जब ताबूत खुला तो उड़ गए सबके होश,देखे वीडियो

अजब गजब। सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई ऐसे होते हैं, जिनको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें लोग चमत्कार से कम नहीं मानते।

ऐसा ही एक मामला इक्वाडोर से सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। महिला को ताबूत में बंद करके घर ले जाया गया लेकिन वहां जब ताबूत खोला गया तो सबके होश उड़ गए।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद कर दिया मृत घोषित
इक्‍वाडोर के बाबाहोयो शहर में एक महिला को ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद अस्‍पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां तक क‍ि डेथ सर्टिफ‍िकेट भी जारी कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 76 साल की इस मह‍िला का नाम बेला मोंटाया है, जिन्‍हें बीते शुक्रवार को मार्टिन इकाजा के एक सरकारी अस्‍पताल में ले जाया गया। उनका शरीर बिल्‍कुल भी अचेत था। डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पर‍िजन महिला के शव को ताबूत में लेकर घर ले आए।

ताबूत खोला तो हैरान रह गए सभी
इसके बाद महिला के अंत‍िम संस्‍कार की तैयार‍ियां की जा रही थीं। लेकिन जैसे ही ताबूत खोला गया तो वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, ताबूत के अंदर मह‍िला की सांसें चल रही थीं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मह‍िला को ताबूत के अंदर दिखाया गया है। बगल में मौजूद दो लोग उन्‍हें निकालने की कोश‍िश कर रहे हैं।

फ‍िर भी हमें डेथ सर्टिफ‍िकेट दे दिया
मोंटाया के बेटे गिल्‍बर्ट बलबर्न ने कहा, जब हमने ताबूत खोला तो देखा कि अंदर सांसें चल रही थीं। हमने तुरंत उन्‍हें बाहर निकाला और अस्‍पताल लेकर भागे। मेरी मां मरी नहीं थी, फ‍िर भी हमें डेथ सर्टिफ‍िकेट दे दिया गया। मामला इतना उछला कि इक्‍वाडोर के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को जवाब देना पड़ा। मंत्रालय ने कहा-जब मोंटाया पहुंचीं थीं तो उनके शरीर में कोई प्रत‍िक्रिया नहीं हो रही थी। जांच के बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत करार दिया था। घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है और जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी। फ‍िलहाल महिला को ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और अगर तबीयत में सुधार होगा तो उन्‍हें उतारा जाएगा। साभार सीएन।

देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/AlertaMundial2/status/1667368939133779968?t=w3pF467Qur1tEo7MIxN03w&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने