जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में मायके आई एक विवाहिता ने सोमवार की भोर में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
छह जून को शादी हुई थी और 25 जून को ही ससुराल से मायके आई थी।
डमरुआ गांव निवासी गौरीशंकर बिंद ने अपनी बेटी चांदनी बिंद (21) का विवाह इसी साल छह जून को मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव में की थी। शादी के बाद कुछ दिन चांदनी ससुराल में रही। गत 25 जून को पिता उसकी विदाई करवाकर मायके ले आए थे। सोमवार की सुबह परिजनों ने देखा कि घर के अंदर बरामदे में बांस के खंभे से उसने फंदा लगा ली है। फंदे के सहारे लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। विवाहिता ने क्यों आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका है।
सिकरारा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। बाकी जांच की जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें