हरदोई। शहर में एक युवक की दो सगी बहनों ने उसकी प्रेमिका की सरेराह जमकर धुनाई कर दी। अब इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बहनों का आरोप है कि महिला ने उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा रखा है। जबकि महिला की उम्र भाई की उम्र से दोगुनी है। घटना कोतवाली शहर इलाके के गांधी तिकोनिया पार्क के पास की है। यहां के रहने वाले एक युवक को अपनी दोगुनी उम्र की महिला से प्यार हो गया। युवक की उम्र 28 वर्ष है। जबकि महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष है।
दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो इसकी भनक युवक के घर वालों को भी लग गई। युवक के परिजनों ने उसे यह सब न करने के लिए समझाया। विरोध भी किया। लेकिन युवक नहीं माना। करीब तीन दिन पहले युवक प्रेमिका को शहर के एक रेस्टोरेंट लेकर पहुंच गया। किसी ने इसकी जानकारी उसके घर वालों को दे दी। युवक की दोनों बहने भी रेस्टोरेंट पहुंच गईं। रेस्टोरेंट में भाई और उसकी प्रेमिका को साथ में देखकर दोनों बहनें आग-बबूला हो गईं।
पहले कुछ देर बहस हुई, इसके बाद दोनों बहनों ने प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे सड़क पर लाकर पीट दिया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया। किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में संधि हो गई है। दोनों ही पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। साभार एचटी।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/Balramsingh_C/status/1684592437837352960?t=vs5HKH8Qlqx6aTo97vQxkA&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें