जौनपुर । अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर सेवा समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक हाल मे आयोजित किया गया, जिसमें ट्रस्ट परिवार के तरफ़ से शहर के 21 चिकित्सक और 20 ब्लड डोनर का सम्मान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह और सम्मानित चिकित्सको के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। उसके पश्चात बाल कलाकार अतुलिका सिंह के द्वारा गणेश बंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के विषय में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने कहा कि डॉक्टर कोरोंना और डेंगू जैसे महामारी के दौर में बिना अपने स्वास्थ की चिंता किए खुद संक्रमित होते हुए भी समाज में अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे, उर्वशी सिँह ने कहा कि डॉक्टर का धर्म सिर्फ मरीज़ को ठीक करना होता है। रामायण में एक प्रसंग आता है जब मेघनाद की वीररघातनी शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। उस समय हनुमान जी लंका जाकर वहां से सुषेन वैद्य को उठाकर लाते हैं। उस समय वैद्य के मन में एक विचार आया कि उपचार करूं या नहीं, लेकिन उन्होंने उपचार किया। यह जानते हुए कि यह दुश्मन सेना का व्यक्ति है, क्योंकि उनका धर्म मरीज को ठीक करना था। हमारी भी यही अपेक्षा है कि चिकित्सक हमेशा इस भाव को कायम रखें।मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय समय पर बहुत ही बेहतर और उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।
सम्मानित होने वाले चिकित्सको मे डॉ अरुण कुमार मिश्रा आई एमए अध्यक्ष, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ वी एस उपाध्याय वरिष्ठ फिजिशियन हार्ट रोग विशेषज्ञ, डॉ तेज सिंह बाल रोग विशेषज्ञ,डॉसंजय सिंह फिजिशियन,डॉ सुभाष सिंह अस्थि एवं जोड़रोग विशेषज्ञ, डॉ जयेश सिंह बाल रोग विशेषज्ञ,डॉ स्पृहा सिंह मधुमेह रोग विशेषज्ञ ,डॉ शैली निगम स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ रजनीश श्रीवास्तव जनरल सर्जन, डॉ अभय सिंह अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ सुष्मिता सिंह रेडियोलॉजीस्ट,डॉ बी के यादव स्किन रोग विशेषज्ञ, डॉ वीरेंद्र यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ उत्तम गुप्ता न्यूरोलाजी ,डॉ इंद्रसेन सिंह जनरल फिजिशियन, डॉ रॉबिन सिंह अस्थि एवं जोड़रोग विशेषज्ञ,डॉ विपुल सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ सौरभ कांत श्रीवास्तव दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ पी के सिंह होमिओपैथी, डॉ आकांक्षा द्विवेदी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ मिथिलेश श्रीवास्तव फिजिओथेरेपिस्ट,निर्मल श्रीवास्तव के अलावा 20 डोनर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार ट्रस्ट परिवार से अरुण सिंह ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के साथ नागेंद्र सिंह ,शिवा सिंह, शशिकांत सिंह, पूनम सिंह ,आशीष श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरी, ममता गुप्ता, कनक सिंह, कंचन सिंह ,राधिका सिंह ,रजत सिंह, मयंक नारायण, यशी गुप्ता, शास्वत सिंह ,दीपक श्रीवास्तव, ज्ञान चन्द गुप्ता, विद्याधर राय ,सुधान्सू विश्वकर्मा के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
फाइल फोटो |
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें