Viral Dance: देवर-भाभी का रिश्ता बहुत ही खास होता है। भारत की शादियों में देवर-भाभी मिलकर डांस करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक देवर-भाभी शादी समारोह में पहुंचकर ऐसा डांस करते हैं कि शादी में चार चांद लगा देते हैं।
दोनों देवर और भाभी डांस फ्लोर पर अपने डांस मूव्स से आग लगा देते हैं। देवर और भाभी का डांस तो सबको पसंद ही आता है, बल्कि दोनों का एक्सप्रेशन सबका दिल जीत रहा है।
देवर और भाभी का जबरदस्त डांस
देवर और भाभी एक भोजपुरी गाने पर अपने डांस से कहर बरपा रहे हैं। दोनों का एक्सप्रेशन देखने लायक है। शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी दोनों के एक्सप्रेशन को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो बिहार की किसी शादी का बताया जा रहा है। जो इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा है। भोजपुरी गाने 'तोहरा से बेसी सितम' गाने पर दोनों देवर और भाभी गर्दा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच एक मौके पर देवर अपनी भाभी का हाथ पकड़कर डांस करने लगता है।
वीडियो में यह पल बहुत ही मजेदार लगता है। आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते देवर फ्लोर पर ही बैठ जाता है। इस दौरान भाभी अपने देवर का बखूबी साथ देती है। इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।वीडियो को @viralvideodaynight नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप सबने भी देखा होगा कि जब घर में शादी हो तो देवर और भाभी शादी में रंग जमा देते हैं। साभार टी एनबीटी।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/user189876/status/1638867598313148416?t=EkcDt88AdEbcCybNOX46Iw&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें