जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में सोते समय एक युवक की हत्या करने के प्रयास में नामजद सभी आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को सोंगर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार शनिवार की रात्रि गांव के 27 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र राजेन्द्र को घर की छत पर सोते समय दबंगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घायल युवक के चाचा रवीन्द्र कुमार की तहरीर पर गांव के विजय कुमार पुत्र बनवारी, आशीष पुत्र विजय कुमार और रोहन पुत्र मुरजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। घटना के तीसरे दिन पुलिस टीम ने सोंगर पुलिया से तीनों वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें