पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म,मां की शिकायत पर केस दर्ज

पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म,मां की शिकायत पर केस दर्ज

जौनपुर। शाजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने दुष्कर्म किया। यह घटना शनिवार की दोपहर तब हुई, जब बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बालिका की मां ने किशोर को पकड़ लिया।

रविवार की सुबह बालिका की मां ने कोतवाली में तहरीर दिया, तब जाकर मामला सामने आया। पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी (14) वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया। मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच बालिका की मां पहुंच गई। उसने किशोर को ऐसी हरकत करते देखा तो पुलिस को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। जांचकर उचित कार्रवाई की जा रही है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने