बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में आधी रात पत्नी के साथ पड़ोसी को आपत्तिजनक हालत में देख पति के होश उड़ गए। महिला के पति को देख पड़ोसी भागने लगा। चीख-पुकार मच गई। पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
पति ने पत्नी को खूब खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर के बरामदे में सो रहा था। पत्नी कमरे में सो रही थी। रात में किसी वक्त गांव का रहने वाला युवक घर में घुस आया। रात में जब पति की आंख खुली तो उसने कमरे में जाकर देखा। आरोपी युवक पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। महिला के पति को देख पड़ोसी युवक भागने लगा।
महिला के पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। मामले को लेकर रात में खूब हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी। शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर तहरीर वापस करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
नवाबगंज में प्रेमी के घर मिली विवाहिता
नवाबगंज क्षेत्र में मायके से ससुराल आने के लिए निकली विवाहिता करीब ढाई महीने पहले बेटे के साथ लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के घर से पकड़ लिया। इस दौरान बेटा नहीं मिला।
पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, विवाहिता का कहना है कि एक महीने पहले बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें