रीवा । जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में किराए से रह रही महिला प्रेमी के साथ मिलकर मकान मालिक के ऊपर फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली गोली सीधे मकान मालिक के सीने में समा गई।
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद वहां पर मौजूद किरायादार तत्काल मकान मालिक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीर हालात में डाक्टरों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
वारदात रीवा जिले मऊगंज थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार सुबह मनीष कचेर नाम के मकान मालिक को किसी ने गोली मार दी। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार युवक के सीने में गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
पुलिस के जानकारी अनुसार घायल मनीष कचेर के मकान में किराए से रहने वाली एक महिला के घर कुछ दिनों से पति की ना मौजूदगी में एक युवक का आना-जाना बना रहता था। जिसका विरोध मकान मालिक ने किया। उसने इस बात की खबर महिला के पति को भी दी। लेकिन युवक का आना जाना बंद नहीं हुआ। जिसके बाद मंगलवार सुबह जब युवक के आने की जानकारी मकान मालिक को लगी तो वह कुछ किरायादार के साथ उसके कमरा जा पहुंचा।
मकान मालिक किरायादार लोगों के साथ महिला के कमरा पहुंचा तो महिला और उसका प्रेमी दखलंदाजी की बात को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद आरोपी अमित गुप्ता ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली मनीष के सीने में जा लगी। वहीं, आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साभार वन इंडिया।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें