झाबुआ। सरकारी हॉस्टल में रहने वाली 13 साल की मासूम लड़कियों से पीरियड के बारे में पूछने वाला और उनसे घिनौनी हरकत करने वाला एसडीएम अब पुलिस के शिकंजे में है।
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एसडीएम को नाबालिग आदिवासी लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लड़कियां सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल में रहती थीं। रविवार को SDM सुनील कुमार झा आदिवासी लड़कियों के हॉस्टल में जांच और हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गिरफ्तार करने के अलावा SDM सुनील कुमार झा को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
गर्ल्स हॉस्टल की अधीक्षक ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके बारे में बताते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग लड़कियों के सामने गंदी हरकत की है। शिकायत के आधार पर सुनील कुमार झा के खइलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 , 354A तथा पॉक्सो और एसटी एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
एफआईआऱ के मुताबिक, आरोपी एसडीएम हॉस्टल में रहने वाली 11 से 13 साल की लड़कियों से उनके पीरियड साइकल को लेकर सवाल पूछ रहे थे। इसके अलावा आरोप है कि वो लड़कियों को छूते थे और उन्हें KISS करते थे। झाबुआ के कलेक्टर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर इंदौर के डिविजनल कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने झा को सस्पेंड कर दिया। बहरहाल सहायक लोक अभियोजक सूरज बैरागी ने झा की गिरफ्तारी के बाद कहा कि झा को पॉक्सो कोर्ट के जज आर के शर्मा के सामने पेश किया गया थ। उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। झा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें