संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटका मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटका मिला

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के दताव गांव के पास शनिवार रात को एक किशोर का शव बबूल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बारी गांव निवासी रूपेश सरोज (16) पुत्र लालमणि शनिवार की सुबह सात बजे के करीब घर से निकल गया। काफी देर घर न आने पर परिजन परेशान हो गए और उसे खोजने लगे। दिनभर खोजते हुए रात आठ बजे दताव गांव के नाले के पास पहुंचे तो वह बबूल के पेड़ से साड़ी के सहारे लटक रहा था। परिजन शव को पेड़ से उतार कर घर लेकर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक का मोबाइल मौके से मिला, जिसमें किसी युवती से प्रेम संबंध की बात पता चली।
फांसी का फंदा लगाने के पहले वह लड़की से बात की थी जो रिकार्डिंग हुई थी। बताया जाता है कि प्रयागराज जनपद के किसी गांव में रिश्तेदारी की लड़की से उसका प्रेम संबंध था। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके पिता घर पर ही रहकर खेतीबारी का काम करते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने बताया कि किशोर प्रेम प्रसंग में फंदा लगाया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराने के लिए उसके भाई आशीष ने जानकारी दी है। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने