हापुड़। जिले में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्कूली लड़कियां एक युवक पर लाठी-डंडे बरसाती दिख रही हैं। हुआ यूं कि स्कूल से लौटते समय एक युवक उन पर कमेंटबाजी कर रहा था।
छात्राओं के विरोध करने पर उसने अपना रौब झाड़ा, जिससे भड़की छात्राओं ने उसे जमकर धो डाला।
कमेंट करने पर युवक की पिटाई
बता दें कि पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग में स्वर्ग आश्रम रोड का है। जहां से गुरुवार दोपहर यूनीफॉर्म में कुछ छात्राएं गुजर रही थीं। तभी एक युवक उन पर कमेंट करने लगा। पहले तो छात्राओं ने उसकी हरकत को नजरअंदाज किया। लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गई। जिससे परेशान होकर छात्राओं ने लाठी उठा ली। ये देख युवक ने भी हाथ में डंडा लेकर छात्राओं को दौड़ाया तो छात्राएं भड़क गईं। फिर उन्होंने युवक को लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
वीडियो हुआ वायरल
इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक भी लड़कियों पर लाठी बरसा रहा है। लेकिन लड़कियां उसपर भारी पड़ रही हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। वह अक्सर सड़क पर घूमता रहता है। फिर भी उससे पूछताछ की जा रही है। साभार वन इंडिया।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/ShivikaGau54576/status/1689702063591067648?t=1UNKacT_LR23wfqw33Cshw&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें