फ्रिज के नीचे बैठे सांप के डसने से विवाहिता की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

फ्रिज के नीचे बैठे सांप के डसने से विवाहिता की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के करनपुर गांव में रविवार रात को सर्पदंश से एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सुदामा गुप्ता (25) पत्नी धीरज गुप्ता रविवार को रात में खाना खाने के बाद फ्रिज से ठंडा पानी पीने के लिए निकाल रही थी।

इसी बीच फ्रिज के नीचे से निकल कर सांप ने विवाहिता को काट लिया। परिजनों ने उसे बचाने का तमाम इंतजाम किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सुदामा की शादी 14 माह पूर्व धीरज गुप्ता से हुई थी। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने