नाबालिक लड़के ने किशोरी से की मारपीट, पुर्व सीएम ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा,देखे वीडियो

नाबालिक लड़के ने किशोरी से की मारपीट, पुर्व सीएम ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा,देखे वीडियो

रायपुर। सोशल मीडिया Social Media पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का बंद कमरे में लड़की के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। दरअसल, ये वीडियो कही और का नहीं छत्तीसगढ़ Chhatisgarh के बीजापुर के बॉयज हॉस्टल का है।

जहां एक प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में पढ़ने वाला नाबालिक लड़का किशोरी से मारपीट कर रहा है।

मामला प्रेम प्रसंग love Angle से जुड़ा है। दरअसल, लड़के ने लड़की का रिजल्ट रखा था। जिसको लेने के लिए किशोरी ने लड़के के हॉस्टल गई थी। जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान लड़की कहा कि मेरी जिंदगी का सवाल है मेरा रिजल्ट दे दो। इतना सुनते ही नाबालिग लड़के ने लड़की के पेट में लात मार दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह Raman Singh ने इस घटना के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल कर सरकार पर हमला बोल दिया हैं। उन्होंने ने ट्वीट में लिखा है कि भूपेश बघेल Bhupesh Baghel युवाओं के सामने आप बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे हैं। छग की बेटियों का छात्रावास में शारीरिक शोषण हो रहा है और कभी उनको हिंसा झेलनी पड़ रही है। लेकिन सरकार अब सब देख कर भी मौन है।

बता दें कि मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है। वीडियो करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। नाबालिग लड़का आवापल्ली के एक आदिवासी प्री मैट्रिक छात्रावास Hostel में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं उसी इलाके की एक नाबालिग लड़की से वह पिछले कई महीनों से संपर्क में था। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। बताया जा रहा है कि, दोनों एक दूसरे से से मिलते-जुलते भी थे। फिर किसी वजह से लड़के ने लड़की के स्कूल के सारे रिजल्ट रख लिए थे। जिसे वह लौटा नहीं रहा था। नाबालिग किशोरी ने कई बार देने को कहा लेकिन यह टाल मटोल करता रहा। साभार आईबीसी 24.

देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/drramansingh/status/1686302162761265152?t=pZPXsQu_cKfE00Ou2pWFoQ&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने