जौनपुर । खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात 22 वर्षीय युवती की सिर कूंचकर हत्या कर दी गयी। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लाश को कब्जे में ले लिया।
लड़की की मां के मुताबिक उसके एक रिश्तेदार युवक ने शादी से इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। दबी जुबान लोग यह भी कहने से नहीं चूक रहे है कि कही परिवार वालों ने ही नहीं मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के लिए अबुझ पहेली से कम नहीं है। क्यकि लड़की ट्यूबेल के पास पहुंची कैसे। सबसे पहले इसकी जांच हो रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राधेश्याम सुबह अपने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां ओढ़नी से ढंकी लाश देखे। देखते ही वल्ल्वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। दुपट्टा हटाया गया तो लोगों ने देखा कि मृतका गांव की ही 22 वर्षीय सुनीला पुत्री फूलचंद उर्फ घुरई थी। परिजन भी पहुंचकर रोने बिलखने लगे। युवती के सिर और माथा पर ईट व पत्थर से प्रहार कर कूच दिया गया था। शेष बचे चेहरे और कपड़ों से उसकी पहचान की गई। युवती की हत्या ट्यूबवेल पर की गई या हत्या कहीं और कर उसकी लाश यहां लाकर फेंकी गयी। यह रहस्य बरकरार है। मृतका की माता हीरावती देवी का आरोप था कि उसके एक रिश्तेदार से सुनीला का प्रेम चल रहा था। उसने कई बार शादी न किए जाने पर हत्या की धमकी भी दिया था। पुलिस मृतका के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रख छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट जायेगी। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें