पुलिस ने कैंट में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा,3 महिला और 2 युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कैंट में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा,3 महिला और 2 युवकों को किया गिरफ्तार

हरियाणा । हरियाणा के अंबाला कैंट में चल रहे एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महेश नगर थाना एरिया में वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रेड के दौरान यूपी के सहारनपुर की रहने वाली 3 अन्य महिलाओं और 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि सैनी कॉलोनी बोह में एक महिला द्वारा वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है। यहां पुलिस ने पहले भी रेड की थी, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा था।

आज उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की थी।यहां से पुलिस ने मकान मालिन समेत 4 महिलाओं को पकड़ा है। इनमें से 3 महिलाएं यूपी के सहारनपुर की रहने वाली हैं। यही नहीं, 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साभार सीटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने