घर में घुसकर अधेड़ ने बीए की छात्रा के साथ किया रेप,पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार

घर में घुसकर अधेड़ ने बीए की छात्रा के साथ किया रेप,पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात घर में घुसकर अधेड़ ने बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए लेकिन आरोपी भाग गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

माता-पिता की मौत के बाद पीड़िता गांव में अपनी 10 साल की बहन के साथ रहती है। बरदह क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात बीए की छात्रा अपी छोटी बहन के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान गांव का ही विनोद राय उसके घर में घुस गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग तत्काल पहुंच गए लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद डायल-112 मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विनोद राय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने