जौनपुर में महिला थाने की थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने एक बार फिर टूटने जा रहे एक परिवार को बचाया

जौनपुर में महिला थाने की थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने एक बार फिर टूटने जा रहे एक परिवार को बचाया

जौनपुर। पुलिस का नाम आते ही लोगों को रोंगटे खड़े हो जाते है..कहावत भी कहते हैं कि पुलिस की दोस्ती व दुश्मनी दोनों से बचना चाहिए। लेकिन जौनपुर में महिला थाने की पुलिस ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया।

एक टूटते हुए परिवार को दोस्त बनकर बचा लिया। महिला एसओ व उनकी टीम की ही देन है कि थाने पर दंपति आए थे अलग-अलग। लेकिन जब जाने लगे तो दोनों एक साथ एक ही घर गए।
मालूम हो कि जिले के एक गांव की निवासी महिला पति के खिलाफ महिला थाने पर प्रार्थना पत्र दी। कि पति काफी परेशान करता है। उसके साथ वह नहीं रहना चाहती है। जबकि उसकी गोद में एक बच्चा भी है। महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को विस्तार पूर्वक समझकर पति को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर खूब समझाया गया। जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया गया। भविष्य में आपसी मतभेद विवाद न करने तथा पति-पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी आपसी सुलह होने पर थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा दोनों को साथ-साथ आपस में सामंजस्य बैठाकर एवं पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु सलाह दी गई। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने