जिले में तेजी से पांव पसार रहा है डेंगू,कल मिले एक दर्जन से अधिक मरीज

जिले में तेजी से पांव पसार रहा है डेंगू,कल मिले एक दर्जन से अधिक मरीज

जौनपुर। जिले में डेंगू के मरीजों में भारी इजाफा हो रहा है। रविवार की दोपहर तक एक दर्जन से अधिक नए मरीज पाए गए हैं। वैसे सरकारी आंकड़े में अभी तक जिले में केवल 52 ही कनफर्म मरीज हैं।

जबकि हकीकत में देखा जाय तो शायद ही कोई अस्पताल हो जहां दो चार मरीज डेंगू के मरीजों भर्ती न हों। जिले के प्राइवेट पैथालाजी व डाक्टरों से आंकड़ा लेने में स्वास्थ विभाग पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। प्राइवेट डाक्टर की लापरवाही का आलम यह है कि जिस मरीज का प्लेटलेट्स 18 हजार है उसे भी बिना किसी संसाधन के ही अपने यहां भर्ती कर ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। मड़ियाहूं के औरा गांव निवासी भाजपा नेता ने सीएमओ को फोन किया कि हमारे गांव में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। जानकारी होते ही स्वास्थ विभाग की टीम गांव में पहुंच गयी। पता चला कि कस्बे में एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। टीम हास्पिटल में पहुंची तो वहां पर एक मरीज जेपी यादव भर्ती मिला। उसका प्लेटलेट्स 18 हजार हो गया था। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आपने इतने गम्भीर मरीज को क्यों भर्ती किया। ब्लड बैंक यहां नहीं है। प्लेटलेट्स कैसे चढ़ाएंगें। जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग अगर देखे तो डेंगू के और भी काफी मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। शुक्रवार को 74 मरीजों की किट से जांच की गयी थी। जिसमें 8 सस्पेक्टेड मिले थे। शनिवार को 85 में 5 सस्पेक्टेड मिले हैं। एलाइजा से 8 में 5 कन्फर्म व शुक्रवार को 19 में से 11 कन्फर्म डेंगू की रिपोर्ट आयी थी। साभार एचटी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने