महिला सिपाही के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने,वर्दी में घर जाते समय कोतवाली के पास आरोपियों ने किए अश्लील इशारे

महिला सिपाही के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने,वर्दी में घर जाते समय कोतवाली के पास आरोपियों ने किए अश्लील इशारे

हापुड़ । हापुड़ में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की खबर सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। दरअसल, महिला सिपाही ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर जा रही थी। वह कोतवाली से दूर नहीं गई थी तभी दो बाइक सवार आरोपी उसके पास आए और उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील इशारे किए।

महिला सिपाही ने जब स्कूटी रोकी तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद महिला सिपाही ने कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड के अंबेडकर तिराहे का है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यूपी में सुरक्षित नहीं है महिला सिपाही?

छेड़खानी की शिकार हुई महिला सिपाही ने तुंरत इसकी सूचना कोतवाली में दी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को सख्त हिदायत दी है ताकि वे आगे से ऐसी गलती ना करें। हैरानी की बात यह है कि जब प्रदेश में महिला सिपाही की सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी महिलाओं के बारे में क्या ही कहा जाए। हालांकि यूपी में मनचलों पर एक्शन जारी है मगर लगता है कि यहां अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।

वर्दी में थी महिला कॉन्स्टेबल

असल में महिला कॉन्स्टेबल से छेड़खानी कोतवाली के पास हुई। इस वजह से यह घटना हैरान करने वाली है। वह भी महिला कॉन्स्टेबल वर्दी में थी। ऐसा भी नहीं है कि वह सादे कपड़ों में थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। यानी उन्हें पुलिस की वर्दी का भी खौफ नहीं था। वे अच्छी तरह जानते थे कि वे जिसे छेड़ रहे हैं वह एक पुलिस सिपाही है। आरोपियों ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ पहले छेड़खानी की फिर अश्लील इशारे किए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साभार न्यूज 24.

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने