दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दो पट्टीदारों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दो पट्टीदारों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के असुआपार गांव के समीप गुरुवार शाम चार मनबढ़ों ने महराजगंज के असुआपार गांव निवासी अपने ही दो पट्टीदारों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को एक गोली पैर में लगी है।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मृत युवक के परिवार की महिलाओं ने हमलावरों की महिलाओं पर धावा बोल दिया। दोनों पक्ष में मारपीट के दौरान तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। पुलिस ने बीच बचाव कर घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार आबादी की जमीन के विवाद में हत्या हुई है।

महराजगंज के गोंदालपुर गांव निवासी शिव कुमार बिंद पुत्र अनिल बिंद व जितेंद्र पुत्र श्रीनाथ गुरुवार को पूरालाल गांव में इंटर लाकिंग का काम करके घर वापस बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में असुआपार गांव के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने ओवर टेक करते हुए 40 वर्षीय शिवकुमार बिंद पुत्र अनिल बिंद तथा 23 वर्षीय जितेंद्र पुत्र श्रीनाथ बिंद को रोक लिया। जब तक दोनों कुछ समझ पाते चारों ने शिवकुमार व जितेंद्र को गोली मार दी। लोगों को आता देख बदमाश भीमपुर के रास्ते दक्षिण दिशा में भाग निकले।

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया तथा जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, एसओ महराजगंज दीनानाथ पांडेय तथा कई अन्य थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। बदमाशों की घेराबन्दी में जगह-जगह चेंकिग शुरू कर दी गयी थी। इस बाबत पूछने पर पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने कहा कि घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। साभार एचटी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने