एसओ की पिटाई से किशोरी जख्मी,डीएम ने मामले को गम्भीरता को देखते हुए दिया जांच का आदेश,देखे वीडियो

एसओ की पिटाई से किशोरी जख्मी,डीएम ने मामले को गम्भीरता को देखते हुए दिया जांच का आदेश,देखे वीडियो

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में अवैध ढंग से खड़ंजा बिछा रहे दबंगों की मदद में पहुंची पुलिस ने घटना का वीडियो बना रही किशोरी को छत से घसीटकर नीचे ले आयी और पिटायी करते हुए थाने ले गयी।

घायल किशोरी को देर रात छोड़ा गया। जबकि उसके बड़े पिता का चालान कर दिया गया। बगैर महिला पुलिस के गांव में पहुंचे एसओ समेत अन्य सिपाहियों ने किशोरी को गाल के दोनों तरफ इतने थप्पड़ जड़े थे कि उसके चेहरे पर गहरा जख्म हो गया। इसे देख डीएम ने फौरन जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया। डीएम ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए।

डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार जलापुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी अली राजा की जमीन पर एक दबंग व उसके कुछ साथी रास्ता बनाना चाहते थे। इसको लेकर दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच तनाव देखते हुए एसओ मंगलवार की दोपहर गांव में पहुंच गए। आरोप है कि बिना किसी प्रशासनिक अधिकारी के आदेश पर अली राजा के रजिस्ट्री वाली जमीन पर अवैध ढंग से पुलिस खड़ंजा लगवाने लगी। थानेदार और पुलिस जवानों को देखकर विपक्षी का हौसला इतना बढ़ गया कि वह अली राजा के घर के सामने रखी उसकी ईंट भी जबरदस्ती उठा कर ले गए और खंडजा लगाने लगे।

अली राजा के छोटे भाई की बेटी 15 वर्षीय किशोरी जन्नत अपने मोबाइल फोन से सारी घटना का वीडियो बनाने लगी। उसे वीडियो बनाते देख पुलिस आग बबूला हो गयी और घर में घुस गयी। आरोप है कि छत से जन्नत को घसीटते हुए पुलिस नीचे ले आयी। और गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने लड़की को पीटा। फिर थाने में लाकर भी उसकी पिटायी की गयी। लड़की को देर शाम थाने से छोड़ा गया।

बुधवार को पीड़ित परिवार जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से मिला और रोते हुए आप बीती बतायी। जिलाधिकारी ने घायल लड़की को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। लड़की का मेडिकल किया गया। पाया गया कि उसके शरीर पर पांच चोटें हैं। उसे भर्ती कर लिया गया। उपचार चल रहा है। डीएम अनुज कुमार झा स्वयं भी उसे देखने जिला अस्पताल पहुंच गए और उसके स्वास्थ के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली।

' पुलिस ने किशोरी को पीटा यह आरोप गलत है। लड़की के घर वालों ने खडंजा उखाड़कर फेंका था। जिसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के आरोप को देखते हुए पूरे मामले की जांच सीओ केराकत को सौंप दी गयी है।

बृजेश कुमार: एएसपी नगर जौनपुर

पीड़िता के परिजनों पर ही मुकदमा भी दर्ज

जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में खड़ंजा उखाड़ने व मारपीट करने पर सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी प्रेमशीला देवी पत्नी दरगाही ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पूर्व में खड़ंजा उखाड़ने को लेकर अली राजा, मकबूल ने गाली गलौज देते हुए मारपीट की। प्रेमशीला की तहरीर पर पुलिस ने अलीराजा, मकबूल, नौशाद, नसीम,

मुर्तजा, मुस्किन व अलाउद्दीन के ऊपर धारा 147, 323, 504, 506 तथा 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी रामसरिख गौतम खुद मौजूद रहकर खड़ंजा लगवा रहे थे। जबकि वह जमीन हम लोगों की है। पुलिस के कार्यों को रिकार्डिंग करने पर जन्नत बानो से मोबाइल छीना तथा मारापीट कर घायल कर दिया। साभार एचटी।

देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/AmjadAsR/status/1704675322900128181?t=RbaIUfcQFYEk2E_c8vChhw&s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने