जौनपुर। 10 माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के आरोपी को बरसठी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक बांदा जिले का निवासी है।
पुलिस काफी दिनों से तलाश में जुटी थी।
जानकारी के अनुसार एक गांव में जल शक्ति मिशन के तहत पाइप डालने का काम चल रहा था। उसी में कार्य करने वाला एक युवक गांव की एक लड़की को बहला फुसलाकर 29 अक्टूबर को भगा ले गया। लड़की की मां के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी। अचानक लड़की निगोह बस स्टैंड के पास आ गई। पुलिस उसे कस्टडी में लेकर मेडिकल जांच के बाद न्यायायल भेज दिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपित अंकित पुत्र प्यारे निवासी बड़ोखर बुजुर्ग थाना गिरवा जिला बांदा को गुरुवार की भोर में आलमगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें