महिला से प्रेम प्रसंग में कांग्रेसी नेता की जमकर पिटाई,पुलिस में पदस्थ सिपाही महिला के पति को लग गई थी भनक

महिला से प्रेम प्रसंग में कांग्रेसी नेता की जमकर पिटाई,पुलिस में पदस्थ सिपाही महिला के पति को लग गई थी भनक

दिमनी। मप्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एक नेता जी की जमकर धुनाई कर रही है। ये नेता दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिडौसा बताये जा रहा हैं।

रविंद्र सिंह तोमर उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधायक जी का एक महिला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस की भनक पुलिस में पदस्थ सिपाही महिला के पति को लग गई। सिपाही ने विधायक तोमर को अपनी पत्नि के साथ रंगे हाथो पकड़ लिया।

जिसके बाद बीच चौराहे पर सिपाही ने पुलिस साथियों के साथ मिलकर विधायक रविंद्र सिंह तोमर को जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई से उनका बुरा हाल हो गया। मामला एक साल पहले का बताया जा रहा है। जिसे दबा दिया गया था। चुनाव नजदीक आते ही अब विधायक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साभार डीबी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने